Electoral Bond: मोनिका नाम की महिला ने कांग्रेस को दान किए ₹5 लाख, चुनाव आयोग ने जारी किया डेटा
मोनिका का केवल पहला नाम ही इस सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने अक्टूबर 2021 में पांच चुनावी बॉण्ड खरीदे जिनमें से प्रत्येक की कीमत एक लाख रुपये थी। SBI द्वारा चुनाव आयोग को गुरुवार को सौंपे गए विवरण से यह जानकारी मिली।